प्रवासी कामगारों के संकट के लिए केंद्र और भाजपा सरकार जिम्मेदारः कैप्टन अमरेंद्र

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कांग्रेस प्रधान सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने प्रवासी कामगारों के संकट के लिए केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाले राज्यों समेत समूची पार्टी संकट की घड़ी में प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए दिन-रात काम कर रही है। उनकी अपनी सरकार 16 मई तक 178909 प्रवासियों को गृह राज्यों में भेजने के लिए 149 रेल गाड़ियों का प्रबंध कर चुकी है। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने की प्रक्रिया अभी जारी है।

केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी कि सोनिया गांधी को प्रवासी कामगारों की मदद के लिए अपने मुख्यमंत्रियों को कहना चाहिए, पर कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस प्रधान ने इस मुद्दे समेत लॉकडऊन और कोविड से संबंधित अन्य मामलों पर पार्टी के मुख्यमंत्रियों के साथ निरंतर विचार विमर्श किया। कैप्टन अमरेन्द्र ने का कि प्रवासी मजदुरों की सुध लेने के लिए सड़कों पर उतरे राहुल गांधी पर तंज कसने की बजाय केंद्रीय मंत्री को भाजपा नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बात कर प्रवासियों को लाने के लिए बसों को प्रवेश करने की आज्ञा दिलानी चाहिए, क्योंकि यू.पी. प्रशासन की तरफ से बसों को प्रवेश करने की आज्ञा न देने के कारण बसें दिल्ली-यू.पी. सरहद पर रुकी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि देश के वित्त मंत्री को ऐसा शोभा नहीं देता।

हर कांग्रेसी मुख्यमंत्री, नेता और वर्कर सुनिश्चत करने में लगा है कि प्रवासी मजदूरों की दुख की घड़ी में हर संभव मदद की जाए, जब केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके रहमो-कर्म पर छोड़ा हुआ है। कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि सोनिया गांधी के ही कहने पर पूरी कांग्रेसी लीडरशिप ऊपर से नीचे तक प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कोशिशें कर रही है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने घरों को जा मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीयस्तर पर लॉकडाऊन लगने से लेकर अब तक प्रवासी कामगारों का पूरा याल रख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों वाले राज्यों के उल्ट किसी भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से प्रवासी कामगारों को राज्य में आने या जाने से रोका नहीं गया। कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि केंद्र सरकार प्रवासी कामगारों और गरीबों की सहायता के लिए संजीदगी साथ काम करने वालों पर हमले की बजाय सकट के समय में पार्टी स्तर से ऊपर उठकर हर नेता और वर्कर को साथ लेकर चले जिससे देश के लोगों को जरूरी और अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जा सके।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News