मामला 2 नौजवानों के कत्ल का, पीड़ित परिवार ने अपनाया सख्त रवैया
punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 02:42 PM (IST)

अमृतसर (सर्बजीत): अमृतसर के इलाका रामबाग में बीते दिन हुए 2 नौजवानों के कत्ल का मामला उलझता नजर आ रहा है। इस घटना के सम्बन्ध में आज मृतक नौजवानों के परिवारिक सदस्यों ने अपने इलाका निवासियों के साथ मिलकर हाथी गेट में रोष प्रदर्शन किया और सड़क यातायात बंद कर दी।
यह भी पढ़ेंः भारत-पाक सरहदः करोड़ों की हेरोइन बरामद, स्मगलर फरार
इस सम्बन्ध में जानकारी देते मृतक ऋषभ निवासी बाजार पापड़ां वाला और मृतक मैंगो के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि गत दिन रामबाग में हुए झगड़े कारण उनके लड़कों का कत्ल किया गया है। इस सम्बन्धित पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई पुख्ता सबूत के आधार पर दोषियों की गिरफ्तरी नहीं की। परिवारिक सदस्यों की तरफ से हाथी गेट में किए गए रोड जाम में बार-बार यही मांग रखी गई कि उनके लड़कों के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और बनती कार्यवाही की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here