किसान पर सरेआम गोली चलाने का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 11:45 AM (IST)

नूरमहल : नूरमहल पुलिस ने 8 जुलाई को निकटवर्ती गांव सुन्नर कलां के किसान रेशम सिंह पर गोली चलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच अधिकारी एस.आई. जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सन्नी हाम्ला, थाना लाडोवाल जिला लुधियाना, सरबजीत सिंह गांव सरहाली कलां जिला तरनतारन, गगनदीप सिंह गांव सोहावा थाना सरहाली कलां जिला तरनतारन, बलदेव सिंह गांव ठट्टा सरहाली जिला तरनतारन, रेशम सिंह गांव सरहाली कलां जिला तरनतारन, बलजीत सिंह उर्फ ​​मितू निवासी सरहाली कलां तरनतारन के रूप में हुई है।

नूरमहल पुलिस ने शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर माननीय अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। ज्ञात हो कि उक्त किसान रेशम सिंह अपने कुएं से धान की पनीरी लेने के लिए अपने ट्रैक्टर पर जा रहा था, तभी पीछे से आकर 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसे गोली मार दी जो उसकी जांघ में लगी और आरोपी फरार हो गए। रेशम सिंह को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News