पंजाब केसरी होटल पर कार्रवाई का मामलाः Advocate मनदीप सचदेवा का आया बयान
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 02:54 PM (IST)
जालंधर(सोनू): आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा होटल पार्क प्लाजा पर की गई कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नेताओं को अदालत ने राहत दे दी है। सुबह 9.30 बजे 16 नेताओं और 4 वकीलों को पेश किया गया, जिसमें पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी शामिल थे।
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एफआईआर में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में सुबह 10 बजे केस को लेकर सुनवाई शुरू हुई जोकि 12.30 बजे तक चली, जिसके बाद 1 बजे कोर्ट की ओर पर्सनल बेल बांड पर जमानत के आदेश जारी किए गए। एडवोकेट ने बताया कि अगली तारीख में बेल बांड भरकर कोर्ट में दिए जाएगे।
दरअसल, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तारियां की गई थी। इस दौरान एडवोकेट ने कहा कि पुलिस ने 4 वकीलों सहित नेताओं को हिरासत में लिया गया था। पुलिस द्वारा कोर्ट को चारों ओर से बंद किया गया था और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इससे पहले भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दिया। पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित भाजपा नेताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

