सस्पैंड BDPO खिलाफ मामला दर्ज, करोड़ों रुपए का गबन करने का लगा आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 05:32 PM (IST)

तरनतारन (रमन): पुलिस ने वल्टोहा थाने में तैनात बी.डी.पी.ओ. के खिलाफ करोड़ों का गबन करने के आरोप में मामला दर्ज गिरफ्तारी की मांग करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मई महीने में पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को बी.डी.पी.ओ. खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक वाल्टोहा में तैनात लाल सिंह एस.ई.पी.ओ. के पास बी.डी.पी.ओ. के प्रभारी थे। पंजाब के पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 9 मई को तरनतारन पंचायत भवन में मिली शिकायत के बाद उन्हें सस्पैंड करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके साथ ही जिला पंचायत विभाग द्वारा संबंधित बी.डी.पी.ओ. के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत की जांच के लिए कहा था।
इस जांच में लखविंदर सिंह उप कप्तान पुलिस (पी.बी.आई.) होमिसाइड एंड फोरेंसिक द्वारा जांच पूरी करने के बाद लाल सिंह के खिलाफ वल्टोहा थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वल्टोहा ब्लाक के विभिन्न गांवों के विकास के लिए शासन द्वारा भेजे गए 7 करोड़ 45 लाख 15 हजार 727 रुपए बी.डी.पी.ओ. लाल सिंह द्वारा गबन किए गए हैं। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां डी.एस.पी. लखविंदर सिंह ने बताया कि बी.डी.पी.ओ. के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here