पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने दी जान, प्रेमी समेत 3 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 01:25 PM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना तारागढ़ के अधीन पड़ते आदालतगढ़ में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के अवैध संबंधों और उसके प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रमेश पाल (45) के रूप में हुई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा
बताया जा रहा है कि वह घरेलू कलह और मानसिक तनाव से परेशान होकर 6 मई को घर से चला गया था। इसके बाद 10 मई को उसकी लाश आदालतगढ़ दरिया से बरामद हुई। मामले संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की मां के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और प्रेमी के पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी थाना बहरामपुर के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि प्रेमी और उसका पिता फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News