जालंधर में BJP नेता पर Firing मामले में CCTV आई सामने, देखें कैसे हुआ बवाल

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 08:23 PM (IST)

जालंधर : Jalandhar में BJP नेता पर Firing मामले में अब घटना संबंधी CCTV वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहले दोनों में हाथापाई होती है और बाद में गोलियां चलती है। गोलियां की आवाज सुनते ही मौके मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है। 

बता दें कि आज शाम शहर की मकसूदां मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर गोलियां चलने की घटना से अफरा तफरी मच गई। आपसी विवाद के चलते ये गोलियां चली जिसमें मोनू पुरी व एक अन्य युवक को गोलियां लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना में करीब चार फायर हुए जिनमें से एक गोली मोनू पूरी की पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली तरुण के पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News