सिविल अस्पताल से हवालाती हुआ फरार, पुलिस कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 04:32 PM (IST)

लुधियाना  (स्याल):  ताजपुर रोड की सैट्रल जेल से इलाज के लिए लाया हवालाती सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला शत्रुघ्न हत्या के आरोप में 2021 से सैट्रल जेल में बंद है। आज सुबह खन्ना की पुलिस सेंट्रल जेल से उक्त हवालाती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई थी जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आरोपी भागने कामयाब हुई। बताया जाता हैं कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News