पंजाब में आज चक्का जाम, सड़कों पर उतरे किसान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 01:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भर में किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंजाब के कई शहरों में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा चक्का जाम किया गया है। उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार ने मांगी हुई मांगों को लागू नहीं किया है। उन्होंने सरकार से मानी गई मांगों की नोटिफिकेशन जारी करने के लिए कहा है। किसानों द्वारा अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट व  लुधियाना में सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। 

आपको बता दें कि पंजाब के अलग-अलग शहरों में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News