चंडीगढ़ नगर निगम चुनावी दंगल, जानें किसके हाथ लगी जीत

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का नतीजा सामने आ गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 4 वार्डों से जीती है और 3 वार्डों में आगे चल रही है, बी.जे.पी. व कांग्रेस 2 वार्डों से जीत चुकी हैं और साथ ही शिरोमणि अकाली दल एक वार्ड से आगे चल रही है। आपको बता दें कि निगम के मौजूदा मेयर रवि शर्मा हार चुके हैं। 

चंडीगढ़ नगर निगम मतदान के लिए पड़ीं वोटों की संख्या लगातार जारी है। नगर निगम के कुल 35 वार्डों में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार चयन लड़ रहे हैं, जिनके नतीजे सामने आ रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला सभी पार्टियों के कुल 15 उम्मीदवारों के बीच है, जिनकी सीट पर सभी की नजर रहेगी। 

वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने जीत हासिल कर ली है। उन्हों ने आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों के साथ हराया है। चयन जीतने के बाद गालव को सर्टिफिकेट भी प्राप्त हो गया है। 

वार्ड नंबर -21 से पूर्व मेयर देवेश मोदगिल हारे, आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह लाडी 900 वोटों के साथ जीते
वार्ड नंबर-17 से मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा भी हारे, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह ने रविकांत शर्मा को 828 वोटों के साथ हराया 

वार्ड नंबर-33 से भाजपा के उम्मीदवार कंवर राणा 813 वोटों के साथ जीते 
वार्ड नंबर-26 से पूर्व मेयर और भाजपा उम्मीदवार राजेश काली भी हारे, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार जीते
वार्ड नंबर-2 से भाजपा के महेश इंद्र सिद्धू 11 वोटों के साथ जीते
वार्ड नंबर-33 से भाजपा के उम्मीदवार कंवर राणा 813 वोटों के साथ जीते

वार्ड नंबर-34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह ने 9 वोटों के साथ भाजपा के भुपिन्दर शर्मा को हराया
वार्ड नंबर-10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बदला ने 3103 वोटों के साथ भाजपा की राशि भसीण को हराया
वार्ड नंबर-6 से भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों के साथ हराया

वार्ड नंबर-1 आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड नंबर-30 से अकाली दल (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिन्दरजीत सिंह को 2145 वोटों के साथ हराया
वार्ड नंबर-26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जतिन्दर कुमार को 1440 वोटों के साथ हराया
वारड नंबर-29 से आम आदमी की मनुहार ने भाजपा के रवीन्द्र कुमार को 2728 वोटों के साथ हराया
वार्ड नंबर-17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोटों के साथ हराया
वार्ड नंबर-21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह 939 वोटों के साथ भाजपा के देवेश मोदगिल्ल को हराया
वार्ड नंबर-25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों के साथ हराया 
वार्ड नंबर-33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस के विजय सिंह राणा को 742 वोटों के साथ हराया
वारड नंबर-9 से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों के साथ हराया।
वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नीतिका गुप्ता को 2737 के साथ हराया। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News