Chandigarh Weather: गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, पारा 40 के पार... जानें कब बरसेंगे झमाझम बादल

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (शीना): चंडीगढ़ और पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का मैक्सिमम टेम्परेचर 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 3.9 डिग्री ज़्यादा था। सुबह हल्के बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों की गर्मी छीन ली। हालांकि, यह गर्मी ज़्यादा दिन नहीं रहेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने 27 जून से 1 जुलाई तक चंडीगढ़ और पंजाब के लिए बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मॉनसून की गतिविधियां तेज़ होंगी।

मॉनसून के खासकर 27 और 28 जून को सबसे ज़्यादा एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज़ हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और गैर-जरूरी ट्रैवल से बचने की सलाह दी है। भारी बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भरने, ट्रैफिक पर असर और कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई में भी रुकावट आने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और संभावित स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून से 1 जुलाई तक बारिश का मौसम जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान बारिश की तेजी कुछ कम हो सकती है, लेकिन कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News