Chandigarh में अगले एक हफ्ते तक ठंड से राहत नहीं! मौसम को लेकर आई नई Update

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़: शहर में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार दूसरे दिन शहर में धूप नहीं निकली।  वहीं, अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिस तरह से मौसम अभी देखा जा रहा है उसे देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि फिलहाल ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड यूं ही सताएगी इसके साथ ही सीवियर कोल्ड डेज तो नहीं लेकिन कोल्ड डेज यानी ठंडा दिन ऑब्जर्व किए जाएंगे। साथ ही रात के तापमान में भी और गिरावट होगी।

निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम ही दिख रही है। लेकिन सुबह और शाम को धुंध अब ज्यादा देखने को मिलेगी। मौसम की इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

शनिवार के लिए रैड अलर्ट जारी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक सुबह और शाम को घना और ज्यादा घना कोहरा छाने की संभावना बन गई है। विभाग में चार और पांच तारीख के लिए ऑरेंज अलर्ट। साथ ही 7 और 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान
शनिवार को कोहरा छाया रहेगा अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है।
रविवार को भी कोहरा छाने की संभावना अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा।
सोमवार को बदल जाने के साथ सुबह शाम कोर अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News