मौसम में बदलाव; मैदानी इलाकों में रात का तापमान गिरा

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 08:55 AM (IST)

जालंधर (राहुल): जालंधर सहित पंजाब के अधिकांश भागों में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के चलते प्रात:काल व  देर रात के समय ठंड का कहर बढ़ गया है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सैल्सियस के आस-पास चल रहा है। वहीं रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सैल्सियस के करीब चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का ऐसा मिजाज आगामी 5 से 7 दिन तक जारी रहने की संभावना है। दिन के समय सूरज अपनी रोशनी व गर्मी बिखेरता रहेगा। 5 दिसम्बर को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, सूरज व बादलों की आंख मिचौली के बीच तापमान बढने की प्रबल संभावना है। 

PunjabKesari

खुश्क मौसम के बीच 9 व 11 दिसम्बर को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, बारिश के लिए अभी जालंधर वासियों को कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसी बीच पश्चिमी विक्षोम की संभावना भी अगले कुछ दिनों में बनती नजर आ रही है, अगर ऐसा होता है तो उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ व बारिश की संभावनाएं बनी रह सकती हैं।शुष्क मौसम के चलते खांसी-जुकाम व मौसमी बुखार के मामलों में बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। विशेषज्ञों ने ऐसे मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने का परामर्श दिया है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण, बाईपास व खुले इलाकों में सुबह व शाम के समय धुंध छाने की भी संभावना बनी रहेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News