बठिंडा पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी, कपास की फसल के नुक्सान का लिया जायजा
punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 11:51 AM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहली बार बठिंडा पहुंचे। कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। आज मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी वह बठिंडा पहुंचे और कपास की फसल का जायजा लिया।
आपको बता दें कि मालवा क्षेत्र में नरमा और कपास की फसलों पर गुलाबी सुंडी नें धावा बोल दिया है। इस कारण फसल का भारी नुक्सान हो रहा है। इसी नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा के साथ बठिंडा पहुंचे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here