विदित और अनाहिता बने चैस चैम्पियन

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 12:11 PM (IST)

जालंधर: विदित जैन और अयान सभ्रवाल ने चैस चैम्पियन क्लब की ओर से गीता मंदिर हाल में करवाई गई अंडर-9 ओपन और गल्र्स चैस प्रतियोगिता के ओपन मुकाबले में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि शिव जिंदल तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के वर्ग में अनाहिता वर्मा ने पहला और अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-7 के मुकाबलों में नरेन गुप्ता ने पहला, श्रेयस अरोड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कियों में अमायरा मित्तल पहले और अन्नया अरोड़ा दूसरे स्थान पर रही। रेयाश सेठ को यंगैस्ट ब्वाय और आरिका कपूर को यंगैस्ट गर्ल का प्राइज दिया गया। 

शनिवार को शुरू हुई इस चैम्पियनशिप में पंजाबभर से करीब 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। ओपन और गल्र्स के दोनों वर्गों में टॉप 2 में रहने वाले खिलाडिय़ों को 2 से 10 नवम्बर तक गुडग़ांव में की होने वाली नैशनल चैम्पियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। विजेता खिलाडिय़ों को इस अवसर पर फीडे मास्टर अश्विनी तिवाड़ी, गीता मंदिर कमेटी के प्रैजीडैंट राजेश अग्रवाल, प्रैस सैक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, क्लब के प्रैजीडैंट कंवरजीत सिंह ने विजेताओं को प्राइज देकर  सम्मानित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News