पंजाब के विकास के लिए मुख्यमंत्री चन्नी सक्रिय, देर रात सुनी लोगों की परेशानियां

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 09:34 AM (IST)

मोरिंडा(अरनौली): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात डेढ़ बजे मोरिंडा स्थित अपनी रिहायश पर पहुंच कर लोगों की परेशानियां सुनी। साथ ही उपस्थित आधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चन्नी के स्थानिय दफ्तर इंचार्ज हरजोत सिंह ढंगराली ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब के मसलों को हल करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। वहीं ही वह श्री चमकौर साहिब के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए भी सक्रिय रहते हैं। इस वजह से रात डेढ़ बजे वह मोरिंडा रिहायश पर पहुंचे और स्थानीय कौंसलरों और कांग्रेसी वर्करों के साथ आम लोगों की मुश्किलें सुनी। मुश्किलों हल करने संबंधी आधिकारियों को निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने आधिकारियों को स्थानीय राणा प्रताप चौक से अंडरब्रिज तक सड़क को नए सिरे से बनाने और शहर में सिवरेज डालने के काम को जल्दी शुरू करने साथ-साथ दूसरे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी के ओ.एस.डी. सनूं दत्त, सिकंदर सिंह, राजप्रीत सिंह राजी, रिम्पी कुमार (दोनों काऊंसलर), समाजसेवी संगत सिंह भामियें, रवि मड़ौली, वरिंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह मक्खन, डिप्टी कमिशनर सोलानी गिरी, एस.एस.पी. रूपनगर, तहसीलदार अमनदीप चावला, तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह और अशोक पत्थरिया आदि उपस्थित थे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News