Big News : पंजाब के इस जिले में चर्च पर हमला, माहौल तनावपूर्ण
punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 09:02 PM (IST)

अमृतसर (सागर) : शहर में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया, जब एक चर्च में कुछ निहंग सिंहों ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तरनतारन रोड पर स्थित एक चर्च में कुछ निहंग सिंहों ने आकर मारपीट की है। इस दौरान कई गाड़ियों को भी तोड़ा दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। वहीं इसाई समुदाय में इस घटना के बाद काफी रोष पाया जा रहा है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
ईसाई भाईचारे वालों का कहना है कि हम इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान से भी करेंगे जिन लोगों ने हमारी चर्च पर हमला किया है। उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम इसका सख्त विरोध करेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

2 हैरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दंपति सहित 16 सदस्य गिरफ्तार

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप