खुद को वकील बता पीड़ित की नाबालिग बेटी से करता रहा घिनौना काम, गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 12:20 PM (IST)

साहनेवाल: सड़क हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को इंश्योरैंस क्लेम दिलाने का झांसा देकर खुद को वकील बताकर पीड़ित की नाबालिग बेटी से कथित जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले नौसरबाज के खिलाफ थाना साहनेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंसपैक्टर इन्द्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि थााना क्षेत्र के 41 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह एक टायर फैक्टरी में काम करता है। उसकी पत्नी घरेलू काम काज करती है। उसकी 7 बेटियां हैं। बड़ी लड़की का विवाह हो चुका है, 3 लड़िकयां उसके माता-पिता के पास रहती हैं और बाकी 4 लड़कियां उनके पास रहती हैं।

3 साल पहले उसका एक्सीडैंट हो गया था जिसका क्लेम लेने के लिए रजिन्द्र सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव किला रायपुर हाल वासी जरनैल सिंह का वेहड़ा, ग्रीन एवेन्यू, पक्खोवाल रोड लुधियाना ने हरविन्द्र सिंह नामक वकील से मिलवाया। उसके क्लेम केस की पैरवी हरविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है पर रजिन्द्र सिंह उर्फ गोरा भी खुद को वकील बताता था और अक्सर ही चैंबर नंबर 605 में अपना कैबिन बोलकर ले जाता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जो ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई कर रही है, को वह अपने साथ केस की पैरवी के लिए ले जाता था।

लगभग 4 महीने पहले उक्त रजिन्द्र गोरा ने कहा कि आप गरीब आदमी हो। मैं आपकी लड़की को अपने पास काम पर रख लेता हूं। उसके बाद रजिन्द्र गोरा ने लड़की को काम पर बुलाना शुरू कर दिया और रोजना 500 रुपए देने शुरू कर दिए। इस दौरान शिकायतकर्त्ता काफी ज्यादा बीमार हो गया और उसे पी.जी.आई. अस्पताल चंडीगढ़ से इलाज करवाना पड़ा। शिकायतकर्त्ता को बाथरूम के लिए पाइप लगाए जाने कारण 10 दिन पहले रजिन्द्र सिंह हालचाल पूछने आया और यह कहकर अपने घर ले गया कि अच्छी देखभाल से जल्दी आराम मिलेगा। रजिन्द्र गोरा उक्त घर में अकेला ही रहता था और दूसरा उसका एक नौकर रहता था।

इस दौरान रजिन्द्र शिकायतकर्त्ता की लड़की को अपने साथ कोर्ट ले जाता और साथ ही वापस ले आता। एक रात रजिन्द्र गोरा उसकी नाबालिग लड़की को अपने कमरे में ले गया जिस बारे शिकायतकर्त्ता के उठने पर पता चला। दूसरी सुबह उसने अपनी बेटी को इस बारे पूछा तो नाबालिगा ने बताया कि रजिन्द्र सिंह उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर क्लेम के पैसे न लेकर देने और परिवार को जान से माने की धमकियां देता है।

कुछ दिन वहां रहने के बाद शिकायतकर्त्ता अपनी लड़की को लेकर वापस अपने घर आ गया। गरीबी और लाचारी के कारण उसने यह बात कहीं नहीं बताई। सोमवार की सुबह नाबालिगा काम के लिए कोर्ट गई और वापस नहीं आई। जब इस बारे रजिन्द्र सिंह गोरा को पूछा गया तो उसने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम जांच पर कार्रवाई करते हुए रजिन्द्र गोरा के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मैडिकल जांच करवाई जा रही है।

पहले भी दुष्कर्म और अन्य मामले दर्ज

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी रजिन्द्र गोरा शातिर किस्म का इंसान है जिसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म, एन.डी.पी.एस. सहित अन्य धाराओं तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News