घर में घुसकर परिवार पर किया जानलेवा हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 10:09 AM (IST)

मोगा(आजाद) : वार्ड नंबर 50 निवासी एक एकैडमी संचालक ने पड़ोसियों पर वार्ड कौंसलर की मौजूदगी में उस पर व उसके परिवार पर घर में घुस कर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि हमलावर उसे घायल करने की ताक में उसके घर के अंदर घुस आए और उसकी पत्नी व बुजुर्ग पिता से भी मारपीट और धक्का-मुक्की की।

इस उपरांत उस पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रितपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि उनके पड़ोसी युवकों तथा उसके परिजन युवकों की ओर से आज उन्हें उनके निर्माणाधीन घर के लिए मंगवाई गई बजरी के गली में उनके घर के सामने पड़े ढेर को उठाने के लिए कहा और इसके लिए उनकी ओर से वार्ड पार्षद सुखजिंदर सिंह काका को भी बुलाया गया था। जिनकी उपस्थिति में उसने युवकों की ओर से धार्मिक समागम का आयोजन गली में करने की बात कहने के चलते बजरी को उठाने की हामी भी भर दी थी, लेकिन इसी बीच उसके पड़ोसी युवकों की ओर से पार्षद की उपस्थिति में उस पर व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। जब उसकी पत्नी व पिता ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी बुरी तरह से धक्का-मुक्की की गई और मारपीट भी की गई।

इस उपरांत उसे ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं मौके पर मौजूद पार्षद सुखजिंदर सिंह काका ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवकों ने उनकी बात ही नहीं सुनी। घायल प्रितपाल सिंह ने बताया कि उक्त युवकों ने ही पार्षद को बुलाया था और उनकी बात भी नहीं सुनी गई। सिविल अस्पताल में मौजूद पार्षद सुखजिंदर सिंह काका ने कहा कि उन्हें भी इस बात का रोष है कि उक्त युवकों ने उनकी मौजूदगी में ही प्रितपाल सिंह व उसके परिवार पर हमला बोल दिया गया। प्रितपाल सिंह को घायल व्यवस्था में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News