2 पक्षों में हुई झड़प ने लिया भयानक रूप, महिला सहित 6 लोग घायल
punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 04:09 PM (IST)

लंबी (जुनेजा): लंबी के गांव रोडांवाली गांव में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प की सूचना मिली है। इस मारपीट में एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लंबी और फिर गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिक्रयोग्य है कि दोनों पक्ष करीबी रिश्तेदार हैं। गुरप्रीत सिंह और रूपिंदर सिंह के चाचा स्वर्ण सिंह की दो बेटियों तजिंदर कौर और सुखदीप कौर की शादी सुरजीत सिंह निवासी रतोके फिरोजपुर और बलराज सिंह निवासी डंडी कलां के साथ हुई है। पत्नी का सगा भाई न होने कारण सुरजीत सिंह अपने ससुराल की जमीन की देखभाल के लिए रोड़ांवाली में रहता है। सुरजीत सिंह की अपने रिश्ते में लगते साले के साथ नहीं बतनी थी। इसके चलते दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हुआ।
इस संबंधी घायल बेअंत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह निवासी रोड़ांवाली ने बताया कि सुरजीत सिंह रात के समय अपने रिश्तेदारों के साथ उनके घर अंदर दाखिल हुआ और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले कारण वह और उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, रणजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी डंडी कलां ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह बलराज सिंह के बेटे का जन्म दिन मनाने के लिए आया था। इस दौरान गुरप्रीत सिंह वगैरहा ने उन पर हमला करके घायल कर दिया। इस मामले की जांच थानेदार बलराज सिंह कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here