नगर निगम के अधिकारियों की चालाकी,  बड़े से बड़े VIP की आंखों में भी धूल रहे झोंक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 01:04 PM (IST)

जालंधर : हमारे जालंधर नगर निगम के अधिकारी काफी चालाक हैं और बड़े से बड़े वी.आई.पी की आंखों में भी धूल झोंक ही जाते हैं। इसकी ताजा मिसाल उस समय देखने को मिली जब नगर निगम के सैनिटेशन स्टाफ ने उन सड़कों को तो चमका दिया जहां-जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जाना था, जहां मुख्यमंत्री के जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था, वहां नगर निगम अधिकारियों ने सफाई ही नहीं करवाई और वहां सड़कों पर सारा दिन कूड़ा बिखरा रहा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार की शाम मकसूदां चौक पर विकास कार्यों का उद्घाटन करने आना था। पी.ए.पी. चौक से लेकर मकसूदां चौक तक पूरे मार्ग को नगर निगम ने चमकाकर रखा हुआ था और वहां आसपास कहीं कूड़ा दिखाई नहीं दे रहा था। निगम का यह विशेष सफाई अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा था और दिन-रात काम हो रहा था। चाहिए तो यह था कि मुख्यमंत्री की आमद के चलते पूरे शहर को कूड़ा मुक्त बनाया जाता परंतु ऐसा नहीं किया गया। नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते दोमोरिया पुल फ्लाईओवर के ऊपर आज कूड़े के ढेर लगे देखे गए जहां निगम ने कोई सफाई वगैरह नहीं करवाई। साथ लगती इकहरी पुली में भी गंदे पानी के ऊपर कूड़ा तैरता देखा गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी ही आकर फ्लाईओवर के ऊपर तथा रेलवे की जमीन पर कूड़ा फैंक जाते हैं। खास बात यह है कि नगर निगम से इकहरी पुली की समस्या का भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

नगर निगम के पास 1800 से ज्यादा सफाई कर्मचारी हैं और मशीनरी की भी कोई कमी नहीं है परंतु इसके बावजूद शहर में सही ढंग से सफाई नहीं हो पा रही। इसका कारण यह माना जा रहा है कि किसी वार्ड में सफाई कर्मचारी जरूरत से ज्यादा है तो कहीं उनकी संख्या न के बराबर है लेकिन निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है कि सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की सही तरीके से बांट की जाए। पिछली कांग्रेसी सरकार से भी यह काम 5 साल नहीं हो सका था और अब आम आदमी पार्टी की सरकार का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News