कैबिनेट मीटिंग के बाद CM चन्नी की प्रैस कान्फ्रेंस, किए कई बड़े ऐलान

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 01:00 PM (IST)

जालंधरः कैबिनेट मीटिंग के बाद सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रैस कान्फ्रेंस की गई। इस कान्फ्रेंस में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। बिजली, पानी, पंजाब में बी.एस.एफ. के मुद्दों पर चर्चा की गई। बड़ा ऐलान करते हुए चन्नी ने कहा कि शहरों में पानी के बिल का 700 करोड़ बकाया माफ होगा। पंजाब में पानी के बिल फिक्स कर दिए गए हैं। ऐलान किया गया कि वाटर वर्कर्स का बिल अब कमेटी भरा करेगी।

यह भी कहा गया कि पंचायतों का बिजली बकाया बिल माफ किया जाएगा। कुल 1168 करोड़ का बिजली बकाया माफ होगा। सी.एम. चन्नी द्वारा दर्जा चार कर्मचारियों की रैगुलर भर्ती का ऐलान भी किया गया। साथ ही कहा कि कोई भी भर्ती कांट्रेक्टर बेसिस पर नहीं होगी। 

इसके साथ ही सी.एम. चन्नी ने बी.एस.एफ. मुद्दे पर कहा कि पंजाब के अधिकारों का मामला है। केंद्रीय गृह मंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखी गई है। यह पंजाब के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बी.एस.एफ. फैसला उनकी सहमति के बिना लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। 

आगे वाली मीटिंग में नवजोत सिद्धू को साथ बिठाएंगे मुख्यमंत्री चन्नी
मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के 18 सूत्रीय एजेंडे बारे बोलते कहा कि जो भी एजेंडा है उसे लागू किया जा रहा है। इसमें कोई भी प्वाइंट छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि यदि उन्हें लगता है कि किसी तरह का कोई फर्क लग रहा है तो वह उनको आगे वाली मीटिंग में अपने साथ बिठा लेंगे। सी.एम. चन्नी ने कहा कि जो मुद्दे नवजोत सिद्धू ने उठाए हैं, वह पार्टी प्रधान होने के नाते उनका हक है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News