सी.एम. आफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को नहीं मिलेंगे चाय-पकौड़े, पढ़ें क्यों?
punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य के खजाने को भरने के लिए पंजाब सरकार ने अपने खर्चों में भारी कटौती करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सचिवालय में सी.एम. आफिस में काम कर रहे कर्मचारियों को अब चाय-बिस्कुट से वंचित रहना पड़ेगा। क्योंकि पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर इन सब चीजों पर रोक लगा दी है। सरकार ने इन सभी खर्चों पर पाबंदी लगा दी है। पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि सी.एम. आफिस में काम करते सुपुरिंटैंडैंट और सुरक्षा आफिसर केवल चाय बिस्कुट नहीं मिलेंगे। इन सभी खर्चों में कटौती कर दी गई है।
बता दें कि पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल ने अपने दफतर में चाय-पकौड़े बंद कर राज्य के खजाने को भरने की कवायद शुरू की थी, इसी कवायद को अब 'आप' सरकार ने भी शुरू कर दिया है।