Breaking News: पंजाब में बाढ़ को लेकर एक्शन में सी.एम. मान, मंत्रियों को दिए ये निर्देश
punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 01:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में बाढ़ को लेकर सी.एम. मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के निर्देश दिए जारी किए हैं। साथ ही अधिकारियों को भी तैनात रहने के आदेश जारी किए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम लगाई जाए। अधिकारी अपने-अपने स्टेशन पर मौजूद रहें। बाढ़ के कहर को लेकर प्रशासन जो कुछ कर सकता है उसे तुरंत प्रभाव से बचाव किया जाए। लोगों को हर तरह की मदद पहुंचाई जाए।
सी.एम. मान ने मंत्रियों को अधिकारियों और लोगों के संपर्क में रहने के लिए कहा ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश पड़ी है जिस कारण दरियाओं में जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के काण पानी छोड़ने से कई गावों के घरों में पानी भर गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पंजाब में ब्यास, सतलुज व घग्गर का पानी कहर दिखा रहा है जिससे इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here