पंजाब में सी.एम. मान ने किए बड़े ऐलान, सुखबीर बादल पर कसे तंज

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 04:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में आप सरकार के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। आज भगवंत मान बलाचौर की धरती पर लोगों को सौगात देने पहुंचे हैं। सी.एम. मान ने गांव बल्लोवाल सोखड़ी में खेतीबाड़ी कॉलेज का उद्घाटन किया है। इस मौके उन्होंने  यूनिवर्सिटी के सीनियर आफिसर साहिबान, इस इलाके से भारी बहुमत से विधानसभा में आपके इलाके की नुमांइदगी करते मैडम संतोष कटारिया , मालवे के लंबी हलके से काश सिंह बादल को हरा कर पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत खुड्डियां, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर चेयरमैन साहिबान, सैक्रेटरी एग्रीकल्चर, मीडिया से सज्जन का धन्यवाद किया। 

सी.एम. मान ने संबोधित करते हुए कहा कि उनका आज थोड़ा सा गला खराब है। जब लोगों का प्यार और तालियां मिल जाती है तो इससे बढ़कर कोई दवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से संबंधित है। बचपन में हर किस्म की खेती हाथ से की है । उन्होंने कहा क आज और पहले के तरीके में बहुत फर्क पड़ा है। हर फील्ड में फर्क पड़ा है। खबर छापने का, खबर को टी.वी. पर दिखाने के अंदाज में सब फर्क पड़ा। पढ़ने-पढ़ाने के तरीके, काम करने के तरीके, रिश्तेदारों में जाने का, विवाहों के कार्ड बदलने के तरीके बदल गए। उन्हें भी समय के अनुसार बदलना पड़ेगा। 

इसी तरह खेती करने के तरीके बदले हैं। आज आपका पूरा गांव पंजाब के इतिहास में लिखा जाएगा। इस कालेज का बजट 50 करोड़ का है। 35 करोड़ रुपए इमारते पर लगेंगे।  5 साल के लिए सेलरी का बजट। अभी 24 करोड़ रुपए जारी हो गए हैं। कॉलेज में होस्टल भी बनेगा। 25 टीचिंग, 50 नान टीचिंग पोस्टों की मंजूरी उनके विचाराधीन है जो जल्द हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी से बाहर आपका पहला कालेज आपके गांव में खुलने जा रहा है। इससे रोजगार पैदा होगा । इसमें मुलाजिम काम करेंगे। खेती से संबंधित नई खोजे होंगी। कॉलेज में कितने लोगों को काम मिलेगा वह यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब कम्प्यूटर आ गया। गेहूं की हर एक बल्ली कंप्यूटर से जोड़नी पड़ेगी। 

वह अक्सर कहते थें कि पंजाब की खेती फायदेमंद धंधा बनाना है। मजबूरी के धंधे से निकाल कर फायदे की ओर ले जाना है जिसके लिए किसानों को अपडेट करना पड़ेगा। किसानों को बताना पड़ेगा यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी, यूनिवर्सिटी के नए बीजों की खोज करनी पड़ेगी। प्रोडक्शन कोस्ट कम करनी पढ़ेगी, तभी फायदा होगा। वह भाषणों में कहते थे कि उस समय विरोधी पक्ष कहते थे कि शायद ये  नहीं हो सकता लेकिन भगवंत मान ऐसा ही कर रहा है और आज हो रहा। 

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब के गांवों में कृषि को स्कूल की तरह कृषि के मास्टर देंगे। बी.एस.सी. एग्रीकल्चर, एम.एस.सी. एग्रीकल्चर युवक-युवतियां गांव आएंगे। जो सूंडी लगेगी उसे यूनिवर्सिटी भेजेंगे और बताएंगे कि इस सूंडी के लिए कौनी सी स्प्रे फायदेमंद हैं। इससे साथ ही पंजाब के युवक-युवतियों को नौकरी मिलेगी और खेती बच जाएगी। 

सी.एम. मान ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि विरोधी कहते थे ये कैसे हो जाएगा। इन्होंने अपने परिवार के सिवाय किसी बारे नहीं सोचा। अपने घर भरे। अगर इनकी कई पीढ़ियां 500 रुपए की बुर्की बनाकर भी खा ले तो भी कई जन्मों तक पैसे खत्म नहीं होंगे। इन्होंने इतना माल जमा कर लिया है। कभी लोगों व गरीबों के बारे में नहीं सोचा। गरीब और गरीब , अमीर और अमीर हो गया। विरोधियों ने न किसी को नौकरी दी, न ही कालेज खोला, न ही यूनवरिस्टी बनाई, न ही कोई सडक, न ही असपताल और न ही कोई स्कूल खोला, फिर भी बोल रहे खजाना खाली, कर्जा चढ़ गया। सी.एम. मान ने कहा कि  कहां लगा लगा दिए पैसे यार, कहां गए पैसे। लोग तो टैक्स दिए जा रहे हैं। लोगों की ओर से टेक्स में कोई कमी नहीं। 

अगर मां बहनें सोच रही है कि उन पर कोई टैक्स नहीं तो मैं समझा देता हूं। सुबह जब वाहेगुरु का नाम लेकर चाय बनाते है पत्ती डालते हैं टैक्स, चीनी डालते हैं टैक्स, दूध डालते हैं टैक्स। इसके बाद किसी को रिश्तेदार को मिलने जाना है और फोन करना है टैक्स, मोटरसाइकिल, कार में तेल पेट्रोल पर टैक्स, सब्जी पर टैक्स, रोटी खाई टैक्स, शाम को रोटी खाने के बाद चारपाई पर बैठ कर रिलेक्स कहते हैं फिर सोचते है अब कोई टैक्स नहीं। न-न  पंखा चलता है टैक्स, आप सोते समय भी टैक्स दे रहे हैं। पैसा कहां गया है। खजाना कैसे खाली हो गया। कोई नौकरी, कालेज देते तो मान लेते न खजाना खाली है।

आज के 16 मार्च 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव में कसम उठाई थी। आज फिर माथा टेकने आए हैं। वहीं खजाना है वहीं लोग हैं। 42 हजार 992 नौकरियां देकर वह आपके सामने खड़े हैं। 90 प्रतिशत बिजली के बिल जीरो आते हैं। वहीं तारे, खंभे, ट्रांसफर व फ्यूज हैं। अब कैसे बिजली फ्री आने लग पड़ी है। बस नीयत साफ होनी चाहिए। विरोधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आप ही बिजली खरीद लेते थे आप ही महंगी कर देते थे। 

पंजाब में 829 आम आदमी क्लीनिकों में डॉक्टर बैठे हैं, कम्प्यूटर हैं। 40 किस्म की बीमारियों के टेस्ट, 80 किस्म के दवाइयां फ्री मिलती है। लगभग सवा करोड़ लोग आम आदमी क्लीनिक से दवाइयां लेकर वापस जा चुके हैं क्योंकि नीयत साफ है। 

सी.एम. मान बोले कि  भीमारव अंबेडकर ने कहा था कि विद्या शिक्षा एजुकेशन एक शेरनी का दूध है जो पीएगा वह ज्ञान की दहाड़ मारेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। विरोधियों ने अभी तक लूटा ही है।  उनका विजन है कि वह पंजाब में गरीबी खत्म करेंगे। गरीबी तभी खत्म होगी जब युवाओं को पढ़ाकर नौकरियां देंगे। 2 या 3 लाख कमाने लग जाएंगे। कोई इंजीनियर, डाक्टर वकील बन जाएंगे। नीट एम.बी.बी.एस. आई.आई.टी. क्लीयर कर लेंगे तब गरीबी चक्की जाएगी।  

पंजाब में खुशिया के समागम होने लग पड़े पहले रैलियां होती थीं। सी.एम. मान ने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि कमाल यह है कि अब सुखबीर बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है, भरावां तेरे से तो बचाया 2 साल पहले। उन्होंने कहा आपसे तो ही बचाया पंजाब। तू ही कहने लग पड़ा पंजाब बचाओ। यह यात्रा तो साडा परिवार बचाओ है । कैप्टन का सारा  परिवार हार गया। लोगों ने सिद्धू, मजीठिया, पुत-भतीजे, साले-जीजे सारे मांझ दिए। उन्होंने थोड़े लोगों ने हराया है। इनकी करतूतें अच्छी होती है तो उन्हें पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह तो अच्छे भले कलाकार थे। उन्होंने क्या लेना था पंगा लेकर, उन्हें तो पैसे मिलते थे। अब सुबह उठते ही गालियां देने लग पड़ते हैं। 

सी.एम. मान ने कहा कि अब इन्हें डर लगता है उनके पुत-भतीजे जीजे साले का  क्या बनेगा। पहले क्यों न कालेज खोले। यही पंजाबी यूनिवर्सिटी घाटे में थी अब कैसे ठीक कर ली। यूनिवर्सिटी में भी खाते थे। कोई भी चीज छोड़ी ही नहीं पता नहीं धर्मराज के साथ बात हो गई या चिट्ठी लिए फिर रहे हैं क  आप पैसे लेकर साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतना किसके लिए क्यों लूटना, खानी तो 3-4 रोटियां है। अमीरों को तो डाक्टर वह भी बंद कर देते हैं कि डिप्रेशन में रोटी नहीं खानी हैं। इतनी लप गोलियां खाकर सोते हैं, डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं गरीबों की बदुआएं लगती हैं। उन्होंने कहा कि जब खजाना मंत्री बोले कि खजाना खाली है तो यूथ नेगेटिव हो जाएगा और विदेश भागेगा। हर रोज गुहार लगाते देखतें हैं कि विदेश में उनके बेटे का शव वापिस लाया जाए। उन्होंने कहा कि इनके बेटे बाहर क्यों नहीं गए। 

उन्होंने कहा कि प्राइवेट गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीद लिया है। इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली मिलेगी। सी.एम. मान ने चंडीगढ़ के नजदीक सुखविलास सेवन स्टार होटल पर फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल उन पर मानहानि का मुकद्दमा करेंगे तो कर दो उन्हें किसी का डर नहीं है वह तो लोगों के वकील बनकर कोर्ट में जाएंगे। उनके पास सब चिट्ठे पड़े हैं। 

सी.एम. मान ने आगे और तीखा हमला करते हुए कहा कि आज सरकार को 2 साल हुए हैं। कांग्रेस-अकाली का 2 सालों में क्या हुला हुआ, एक-दूसरे में टकराते फिर रहे हैं। 2 साल और सफलतापूर्वक लग गए तो सड़कों पर लोगों कों रोडे-ईंटें मारने लग पड़ेंगे। सुखबीर बादल कहता था 5 साल कैसे निकालेंगे।  

सी.एम. मान ने ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में ऐसे और कालेज खुलेगे, लोगों का काम मिलेगा। मां-बहनों को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगरूर में पहल के नाम से स्कीम चलाई है जो कामयाब हो रही है। अब सभी पंजाब में शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव चुनने के बाद गांव के पंचायत घरों में सिलाई मशीने रखंगे। सारे उस इलाके के सरकारी स्कूलों के बच्चों की वर्दियां सेल्फ हेल्प ग्रुप लेकर मां-बहन लेकर सिलाई करेंगी। सारा माप कम्प्यूटर पर आ जाता है। वहीं 25 प्राइवेट स्कूलों ने भी मां-बहनों से वर्दियां सिलाई हैं। अब उनसे पुलिस की वर्दियां भी सिलाई जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि जब दिहाड़ी, खेती, नौकरी करके घर आए तो घरवाली, बेटी या बहनें कम से कम 1000-1500 रुपए प्रतिदिन कमाई कर घर बैठी हों। महिलाएं घर में कच्ची घानी तेल, चप्पले बनाती हैं, अब आग्रेनिक सामान गांव में बन रहा है। यह काम अभी हरेक जिले में कर रहे हैं। करीब 10 हजार वर्दियां हर जिले को दे दी है। पंजाब के स्कूलों की वर्दियां अब यहीं सिलाई होती हैं।  

पंजाब के पठानकोट में पैदा हो रही मीठी लीची और कहीं नहीं मिलती। सरकार वहां लीची का प्लांट लगाएगी।  मार्केफड या सोना वनस्पति के जरिए दुनिया भर में मार्केटिंग करेंगे। पंजाब जो फ्रूट पैदा होते है उसे प्रमोट करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बेंगलूरू में व्यापारियों से मिलने गए। उन्होंने व्यापारियों को पंजाब आने के लिए कहा। वहां एक व्यापारी से मुलाकात हुई जो किसान कैचअप बनाते हैं। उनका नाभा में प्लांट है लेकिन टमाटर नासिक से लाते हैं। सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें बताएं वह पंजाब में टमाटर पैदा करेंगे, फैक्टरी लगाएंगे। 

तो उन्होंने कहा कि अब 10 हजार टन टमाटर में से लगभग 4 हजार टन टमाटर पैदा करके देंगे। आसपास के गांवों बागड़िया, अमरगढ़, भादसो, अमलोह, चन्नो, नाभा, भवानीगढ़ में टमाटर पैदा कर देंगे। इससे उनका ट्रांसपोर्ट का खर्च बचेगा। धान से पीछा छूटेगा। पंजाब की धरती की उपजाऊ शक्ति बच जाएगी 

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में दो नई नहरें बना रहे हैं। एक हरि के पत्तन से गिद्दड़बाहा के रास्ते और दूसरी सरहिंद नहर जहां 5 हजार क्यूसिक पानी जाता है। बीच रास्ता को 18,000 क्यूसिक पानी जाता है। पुराने एग्रीमेंट हुए हैं। अब अपनी ओर नहर खोल रहे हैं। 206 मेगावाट धारकलां अक्तूबर में डेम बनकर तैयार हो जाएगा। पूरी नहर दोआबे में से होकर निकलेगी जो 24 घंटे, 12 महीने, 30 दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि ये होते हैं काम। नहरों का पानी खेतों तक ले जाएंगे। इससे बिजली बचेगी, पानी बजेगा। नहरी पानी में जो तत्व होते हैं उससे धरती उपजाऊ होगी और फसल बंपर होगी। अब किसानों को बिजली दिन में मिलेगी। किसानों का खेतों में रात गुजारना खत्म हो जाएगा। सोलर से बिजली उपलब्ध की जाएगी जो सस्ती है। सी.एम. मान ने आगे बोलते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आएगी। 

विरोधियों पर तंज कसते हुए  कहा कि महिला तो सुबह अंधेर में भी झाड़ू को तलाश कर लेती है कि कहां पड़ा है। उन्होंने विरोधइयों को तंज कसते  कहा कि आप ज्यादा खुश न हो वह शाम को भी झाड़ू तलाश कर लेती है कि कहां पड़ा है। वह तो सफाई करता है।  उन्होंने कहा कि वह  भाजपा, सेंटर, गर्वनर व सुप्रीम  कोर्ट में अकेले ही लड़ रहे हैं। आप सुप्रीमो केजरीवाल अकेले लड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई परिवार के लिए नहीं है, पैसे कमाने के लिए नहीं है, उनकी लड़ाई तो आपके बेटा-बेटी के लिए हैं इसिलए उन्हें मजबूती दें। उन्हें 13 जुबानें व 13 हाथ और दो क्योंकि पंजाब में 13 सीटें हैं। अगर 13 की 13 सीटों आ गई तो सेंटर मनरेगा का एक रुपया भी रोक कर दिखा दें। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा या लोकसभा में तो सरकारें डरने लग पड़ती है। उन्होंने एक बात शेयर करते हुआ कहा कि जब वह भाजपा से काम करवाने जाता हूं तो वह चुपके से साइन कर देते हैं और कान में बोलते हैं कि थोड़ा संसद में उन पर कृपा रखना। इस पर तंज कसते हुए सी.एम. मान ने कहा कि वह जमा भी नहीं बोलते। जब उनके काम बिना बोले हो रहे हैं तो उन्हें बोलने की क्या जरूरत है। 

पंजाब के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि एक बार जिता दें सब पासवर्ड उनके पास है। देखते हैं कि पंजाब का हक किस तरह छीनते हैं। उन्होंने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलते छीनने पड़ते हैं। अब विरोधियों को पता चलेगा कि आम लोगों से उठकर आए हैं। 75 साल इन्होंने उनकी पीढ़ियां, बचपन, जुबानी, बुढ़ापा खा गए, कुछ नहीं छोड़ा इसलिए वहआपके पास आए हैं। मां-बहनों का पूरा सम्मान बहाल करना है। यही पंजाब की मां-बहनों को गरीबी के नाम से  नहीं अफसरों की मां-बहने के नाम जानी जाएं। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा पंजाब बनाएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News