Dussehra 2024: Amritsar में CM Mann ने किया रावण दहन

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 06:20 PM (IST)

अमृतसर : देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। पंजाब के अमृतसर में दशहरे के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) श्री दुर्ग्याना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने रिमोट से रावण का दहन किया। इस मौके पर CM Mann ने भी देश के लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर हर साल 100 फीट की ऊंचाई पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाता है। इसके अलावा दशहरे के मौके पर हनुमान सेना और लंगूर भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिसके चलते व्यवस्थाएं काफी सख्त की जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News