मलूका की बहू के भाजपा Join करते ही CM मान ने इस्तीफे को लेकर किया बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 02:48 PM (IST)
चंडीगढ़: अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर द्वारा आई.ए.एस. पद से दिया इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।
ਪਰਮਪਾਲ ਕੌਰ ਜੀ IAS ਅਫਸਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਅਸਤੀਫਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਨਜ਼ੂਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ..ਬੀਬਾ ਜੀ ਜਿੰਨੀ ਕਾਹਲੀ IAS ਬਣਨ ਦੀ ਸੀ..ਛੱਡਣ ਵਾਸਤੇ ਕੋਈ ਤੌਰ ਤਰੀਕੇ ਨੇ..ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਅਸਤੀਫਾ ਦੇਣ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ਸਮਝੋ..ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਸਾਰੀ ਉਮਰ ਦੀ ਕਮਾਈ ਖਤਰੇ ਚ ਪੈ ਸਕਦੀ ਹੈ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 11, 2024
अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हुईं परमपाल कौर के इस्तीफे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमपाल कौर जी IAS अधिकारी पद से इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया। अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, " बीबा जी जितनी जल्दी IAS बनने की थी, छोड़ने के लिए कुछ तौर तरीके है। कृप्या करके इस्तीफा देने के तरीके समझे, नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।"