Punjab : जालंधर में एक बार फिर लगेगा CM मान का जनता दरबार, जानें कब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 08:31 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर माझा व दोआबा के लोगों को राहत पहुंचाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायदे मुताबिक सी.एम. मान अगले दो दिन फिर जालंधर आ रहे हैं, जिस दौरान वह दो दिनों तक शहर में मौजूद रहेंगे तथा लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर हल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान 14 व 15 अगस्त को जालंधर में मौजूद रहेंगे। 

कल दोपहर CM रिहायश में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगने जा रहा है, जिसमें लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

बता दें कि इससे पहले भी सी.एम. मान शहर में स्थित अपने घर पर ''सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' के तहत लोगों से मिले थे तथा इस दौरान माझा व दोआबा से आए कई सारे लोगों की समस्याओं को सुना था तथा उन्हें मौके पर ही हल करने के अधिकारियों को निर्देश देकर बड़ी राहत पुहंचाई थी। इसी तरह अब एक बार फिर शहर में सी.एम. मान का जनता दरबार लगने जा रहा है, जिसमें सी.एम. मान सीधे लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News