By-Election को लेकर CM Mann ने सुखबीर बादल पर कंसा तंज, कही ये बातें

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 02:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में 4 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह उपचुनाव अकाली दल नहीं लड़ रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल की मौजूदा स्थिति को लेकर तंज कंसा है। सी.एम. मान ने कहा कि 25 साल तक राज करने वाली पार्टी के पास अब उपचुनाव लड़ने के लिए 4 लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब ने सिर्फ सुखबीर बादल को ही चुनाव लड़ने की छूट नहीं दी। उन्होंने बाकी पार्टी को चुनाव लड़ने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई पर इन्होंने सारी पार्टी को कह दिया कि आप भी चुनाव न लड़ो।        

इसके साथ ही सी.एम. मान ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना झूठ मत बोलो कि आपको उपचुनाव के लिए 4 लोग भी न मिलें। उन्होंने कहा कि हो सकता था कि सुखबीर बादल के बिना अकाली दल को अधिक वोट मिल जाते।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News