'आप' सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले सी.एम. मान, केंद्र पर साधा तीखा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 09:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : दिल्ली में 'आप' सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पंजाब सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। सी.एम. भगंवत मान ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए अपने टवीट के जरिए तीखा निशाना साधा है। सी.एम. मान ने अपने टवीट में लिखा है कि ''जहां जनता साथ न दे वहाँ पर ED के ज़रिए डराना मोदी जी की फ़ितरत बन गई है..लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं डरने वाले नहीं …संजय सिंह ज़िंदाबाद''।

जिक्रयोग्य है कि दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में बुधवार सुबह 7 बजे से छापा मारा था। यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इस केस में मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News