विवाहिता की मौत बनी पुलिस के लिए पहेली, कमरे में पंखें से लटकता हुआ मिला था शव

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 01:42 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजुपर शहर की बस्ती कंबोज में आज एक करीब 28 वर्ष की विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। ससुराल परिवार अनुसार विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है जबकि मृतक के मायके पक्ष का आरोप है कि रीतू की  षड्यंत्र तहत गला घोंटकर हत्या की गई है और उसका शव पंखे से लटका दिया गया था।

PunjabKesari

फिरोजुपर शहर की पुलिस ने एस.एच.ओ. पुष्पिन्द्र पाल के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेजा है। थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. सुखचैन सिंह ने बताया कि मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने मृतका की सास ज्योति, एक युवक निर्मल उर्फ प्रिंस व उसके ससुर के खिलाफ 306 आई.पी.सी. तहत मामला दर्ज लिया है।

कमरे में सिगरेट और शराब की खाली बोतलें भी थीं
थाना सिटी के जांच अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में रीतू का शव मिला है, उसमें शराब की खाली बोतलें व सीगरेट भी मिली हैं और पुलिस ने उक्त चीजें कब्जे में ले ली हैं। मृतका रीतू के रिश्तेदार चेतन चौधरी ने आरोप लगाया है कि रीतू का मोबाइल फोन व अन्य सामान भी गायब कर दिया गया है।  

9 वर्ष पहले हुई थी शादी, पति मलेशिया गया हुआ है
मृतका रीतू के मायके परिवार के रिश्तेदार चेतन चौधरी ने रीतू की मौत को हत्या बताते हुए उसके ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका रीतू के 2 छोटे बच्चे हैं। उसने बताया कि रीतू की करीब 9 वर्ष पहले गौरव वासी कंबोज नगर फिरोजपुर शहर के साथ शादी हुई थी जोकि गत करीब डेढ़ वर्ष से मलेशिया में रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News