बादल आवास के सामने धरने पर बैठे किसान ने सल्फास निगलकर किया आत्महत्या का प्रयास

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:25 AM (IST)

मुक्तसर:  पंजाब के गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रिहायश के सामने पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे किसानों में से मानसा जिले के एक किसान ने सल्फास निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

किसान की पहचान मानसा के अकावाली गांव निवासी प्रीतम सिंह (70) के रूप में हुई है। उन्हें पहले स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में बठिंडा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। धरना केंद्र के तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहा) के प्रांतीय सचिव श्रृंगारा सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके साथी किसानों ने बताया कि प्रीतम सिंह को उल्टी आ रही है। उन्होंने प्रीतम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि सल्फास निगल ली है, जिसके बाद एंबुलेंस का प्रबंध कर अस्पताल ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News