पैसों के लालच ने बना दिया लूटेरे, लूटपाट करते किए चार कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 05:24 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (विपन बीजा, जगदेव): फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने लूट के बाद कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अब तक चार कत्ल की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फतेहगढ़ साहिब की एस.एस.पी. डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि लूट के मामले में 23 जून को सतपाल सिंह उर्फ ​​काला निवासी संगरुर और सोनू उर्फ ​​गुज्जर निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनसे लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने माना की उन्होंने अपने एक और साथी राज से मिलकर 23 मई की रात को बस स्टैंड फतेहगढ़ साहिब में मोची का काम करने वाले सतपाल उर्फ ​​बबली के गले में परना डाल कर उसका कत्ल करने के बाद नकदी लूटी थी।

हत्या का कारण यह था कि सोनू का सतपाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उन्होंने माना की 14 अक्तूबर 2020 को आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर उन्होंने लवली का कत्ल किया था। 28 जनवरी 2022 को कीरतपुर साहिब में रवि नाम के शख्स की हत्या की थी और 2016 में गोरा का कत्ल किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News