Ludhiana : लाखों का कच्चा माल डकार गई कंपनी, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 09:47 AM (IST)

लुधियाना (राज): एक धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है की एक शातिर कंपनी ने कच्चा माल प्राप्त करने के बावजूद न तो तैयार माल वापस भेजा और न ही लाखों रुपये की बकाया राशि का भुगतान किया। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने करतार चंद की शिकायत पर मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ता की कंपनी ने आरोपी की कंपनी को 8 मार्च, 29 अगस्त और 1 अक्टूबर 2022 को अलग-अलग किस्तों में कच्चा माल (रॉ मटेरियल) सप्लाई किया था। दोनों पक्षों के बीच तय हुआ था कि इस माल को तैयार करके वापस भेजा जाएगा, लेकिन आरोपी की नीयत डोल गई। आरोपी कंपनी ने सारा कच्चा माल हड़प लिया और शिकायतकर्ता की फर्म को एक भी सामान तैयार कर नहीं भेजा। हिसाब-किताब करने पर पता चला कि आरोपी की तरफ अभी भी 12,26,820.68 रुपये की भारी-भरकम राशि बकाया है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब आरोपी ने भुगतान नहीं किया, तब उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने करतार चंद की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News