Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका, यूथ कांग्रेस नेता BJP में हुआ शामिल

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 02:13 PM (IST)

पंजाब डैस्क: पंजाब यूथ कांग्रेस के उप-प्रधान अक्षय शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार आज पंजाब बीजेपी ने एक प्रेसवार्ता की है। इस प्रेसवार्ता दौरान प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने अक्षय शर्मा को पार्टी में शामिल करवाया। 

गौरतलब है कि अक्षय ने अपने इस्तीफे की जानकारी पहले ही सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए दे दी थी। उन्होंने इस्तीफे की कॉपी के साथ पोस्ट शेयर की थी। इससे पहले पार्टी ने अक्षय शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताओ नोटिस में कहा गया था कि वह लगातार युवा कांग्रेस के चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं जबकि नतीजा घोषित करने से पहले ही उनके संशय दूर करने के लिए बात करने को बुलाया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News