चन्नी चेहरा हैं या मोहरा हैं स्प्ष्ट करे कांग्रेस : चुघ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 08:39 PM (IST)

चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा 'बुलडोज़' किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक सिद्ध होगा। चुघ ने कहा की सिद्धू जिस तरह से मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों से व्यवहार कर रहे है, उन्हें निर्देश दे रहे है, पहली कैबिनेट की मीटिंग से पहले ही उसमें लिए जाने वाले निर्णय सुना रहे है। यह पार्टी का स्पष्ट संकेत है कि सिद्धू पंजाब में चेहरा होंगे और बाकी कैबिनेट उनकी हां में हां मिलाती रहेगी। चुघ ने कहा की जिस तरह से मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों को सिद्धू निर्देश दे रहे हैं, उससे भारतीय लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।

चुघ ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछा कि अगर उन्हें सिद्धू के हाथों में मुख्यमंत्री और डिप्टी सी.एम. की कमान को देना था तो कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को मुख्यमंत्री क्यों नहीं नियुक्त किया? चुघ ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के इस बयान को भी नकारा, जिसमें रावत ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा नवजोत सिंह सिद्धू के "पंजाबी भाई" है जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाबी नौजवान देश की रक्षा व सुरक्षा तथा मान-सम्मान के लिए जाने जाते हैं। दुश्मन की सेना प्रमुख को भाई कहना पंजाबियत का अपमान है। चुघ ने कहा, "अगर इस तरह की राष्ट्रविरोधी भावना कांग्रेस पंजाब में फैलाने जा रही है तो भाजपा इसका डटकर विरोध करेगी और पंजाब में कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी मंसूबों को बेनकाब करेगी।"

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News