पंजाब कांग्रेस को लगेगा एक और झटका, यह नेता थामेंगे भाजपा का दामन
punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 08:41 PM (IST)

अमृतसर (सागर) : पंजाब में एक और कांग्रेसी नेता के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस नेता के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेसी नेता व पंजाब मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह बत्रा कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। खबर मिली है कि बत्रा को भाजपा में शामिल करने के लिए भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा सहित कई बड़े नेता उनके यहां पहुंच रहे हैं। जिसकी पुष्टि करते हुए परमजीत सिंह बत्रा ने बताया कि बहुत जल्द वह एक इस संबंधी आयोजित एक समागम के दौरान कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here