गुरदासपुर में कोरोना ब्लास्ट, 9 पुलिस मुलाजिमों सहित 40 नए मरीज आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 09:41 AM (IST)

गुरदासपुर(हरमन, विनोद): जिला गुरदासपुर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आज जिले में 40 नए मरीज सामने आने के कारण कुल मरीजों की संख्या 396 तक पहुंच गई है। इसके अंतर्गत गत रात 22 मरीजों की रिपोर्टें पॉजिटिव आईं थीं जबकि 18 मरीज़ आज सामने आए हैं, जिनमें से 9 पुलिस मुलाजिम हैं। आज के मरीजों में एक 46 वर्षीय ए.एस.आई. है जबकि 2 महिलाओं की उम्र 49 वर्ष और 27 वर्ष है। इसी तरह गुरदासपुर का एक 52 वर्षीय व्यक्ति भी इस वायरस से पीड़ित है। इन मरीजों के इलावा गांव सल्लोपुर और भरो हारनी के रहने वाले 50-50 वर्षीय 2 व्यक्ति भी पीड़ित पाए गए हैं।

गांव घुम्मन कलां का 29 वर्षीय युवक और जोड़ा सिंह गांव के 32 वर्षीय व्यक्ति सहित काहनूंवान से संबंधित 45 वर्षीय व्यक्ति भी वायरस से पीड़ित पाया गया है। इन मरीजों के इलावा भंडारी गेट बटाला के 36 वर्षीय विशाल कुमार, उमरपुरा बटाला के 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव मुन्नण कलां की 60 वर्षीय महिला, कीड़ी अफगाना की 33 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ शुकरचक्क अमृतसर से संबंधित 28 वर्षीय युवक, गांव फत्तेवाल के 38 वर्षीय व्यक्ति, हरदोरवाल की 44 वर्षीय महिला, चूहड़ चक्क की 29 वर्षीय महिला सहित अन्य मरीज भी पॉजिटिव पाए गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News