लुधियाना में Corona धमाका, 24 घंटों के दौरान इतने पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 10:06 PM (IST)

लुधियाना  (सहगल):  शनिवार को जिले में कोरोना के मरीजों में फिर वृद्धि देखी गई।  जिले में 72 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं इनमें से 62 जिले के रहने वाले हैं जबकि 10 दूसरे जिलों आदि से संबंधित है। आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 2.34 प्रतिशत हो गई है। वहीं दूसरी ओर एक्टिव मरीजों की संख्या भी 289 पहुंच गई है। इनमें से 14 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है जबकि 275 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 111985 हो गई है। वहीं बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या बढ़कर 14969 हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News