पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज 3 मरीजों की व इतने नए मामले आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 10:15 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): पिछले 24 घंटों में पंजाब में कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो गई जबकि 414 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मृतक मरीजों में एक जालंधर एक लुधियाना तथा एक पठानकोट का रहने वाला था। जिन जिलों में अधिक मरीज आए उनमें मोहाली 90, जालंधर 51, पटियाला 42, लुधियाना 37, होशियारपुर-अमृतसर 28, भटिंडा 26 और एस.बी.आई. के 15 मरीज शामिल है। 

विभिन्न जिलों में आज 99 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया जबकि 31 मरीजों को आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया है। एक मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर है वर्तमान में राज्य में 2695 एक्टिव मरीज है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आज 490 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में वैक्सीनेशन की चल रही बदतर स्थिति के चलते 4275 लोगों ने कोरोना का टीकाकरण कराया है। इनमें 505 लोगों ने पहली जबकि 3770 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं दूसरी ओर आज 11633 सैंपल जांच के लिए भेजेंगे राज्य में अब तक पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 778606 हो गई है। इनमें से 20412 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News