पंजाब में गिरा कोरोना का ग्राफ, एक मरीज की मौत, इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 11:00 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है, जबकि 34 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिस मरीज की आज मौत हुई वह एस.बी.एस. नगर का रहने वाला था। पिछले 24 घंटों में सामने आए मरीजों पॉजिटिव मरीजों में 11 मरीज जालंधर, 5 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 4 बठिंडा, 3 लुधियाना तथा 2  फिरोजपुर के रहने वाले थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना के मामलों में निरंतर कमी आ रही है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 355 रह गई है।

उल्लेखनीय है कि अब तक 740411 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 17721 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 29 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 3 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 4 मरीज आई.सी.यू. में भर्ती हैं। राज्य में आज 62 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि राज्य में मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद सरकार द्वारा सैंपलिंग में भी भारी कमी कर दी गई है। आज 8505 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News