Police Action : निगम एस.डी.ओ. को बंधक बनाने वाले 2 भाई गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 08:49 PM (IST)

बठिंडा (विजय): थाना कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के एक एस.डी.ओ. को बंधक बनाकर उससे धक्कामुक्की करने व जबरन उसके दराज में 20 हजार रखकर वीडियो बनाने के आरोपों में 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार निगम के एस.डी.ओ. दीपक कुमार निवासी संगरूर ने पुलिस को बताया कि गत 6 अप्रैल को आरोपियों गगन बांसल व मनदीप बांसल निवासी भागू रोड अपने कुछ साथियों के साथ उनके दफ्तर में काम करवाने आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कुछ दस्तावेजों पर जबरन उसके हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की। यही नहीं आरोपियों ने 20 हजार रुपए जबरन उसके दराज में रखकर वीडियो बनाया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News