Corruption Case में फंसे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बड़े खुलासे

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 01:00 PM (IST)

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पूर्व मंत्री धर्मसोत व ओ.एस.डी. रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड दौरान विजिलेंस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है जिसके चलते धर्मसोत व ओ.एस.डी. ने कई अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार चमकौर सिंह ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को रिश्वत के तौर पर करोड़ों रुपए दिए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डी.एफ.ओ. की तैनाती के लिए 5 करोड़ से भी ज्यादा रिश्वत ली जाती थी और शिवालिक हिल्स में लगने के लिए 20 लाख रुपए। रीन्यू करने के लिए हर वर्ष 5 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लिए जाते थे। 

गौरतलब है कि पूर्व वन विभाग मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसके बाद विजिलेंस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड पर लिया गया है। इतना ही नहीं तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पर भी करोड़ों के घोटाले के आरोप लगे हैं। आप सरकार ने इसके लिए जांच कमेटी भी बनाई है। दूसरी ओर चन्नी की सरकार के समय वन विभाग मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां को भी विजिलेंस ढूंढ रही है। उन पर भी करीब सवा 6 करोड़ के घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके साथ पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का ओ.एस.डी. का रिमांड पर है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News