आवाज उठाई तो FIR तैयार! AAP सरकार पर पार्षद पति का बड़ा हमला
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 04:32 PM (IST)
लुधियाना (विक्की): पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी और कांग्रेस पार्षद पति सन्नी भल्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पब्लिक हित में आवाज उठाने वाले नेताओं को दबाने के लिए झूठे केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
सन्नी भल्ला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''अंधेर नगरी चौपट राजा! लोगों की आवाज उठाने और गलत काम को रोकने का इनाम अब इंक्वायरी और FIR है। उन्होंने दावा किया कि पार्षद पति द्वारा ठेकेदार को सड़क का काम सही तरीके से करने के लिए कहना भी अब भारी पड़ रहा है और इसके चलते उनके खिलाफ FIR की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जहां सरकार चोरी, डकैती, मर्डर और फिरौती जैसे मामलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं विपक्षी नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करने में आगे है। सन्नी भल्ला ने आरोप लगाया कि नेताओं की शह पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद शहर की राजनीति में एक बार फिर माहौल गरमा गया है और इसे लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

