पंजाब में बढ़ा क्राइम रेट, एन.सी.आर.बी. ने जारी किए आंकड़े

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 05:18 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना काल के समय अपराध के मामलों में 13% वृद्धि दर्ज की गई है। इसका खुलासा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में किया गया है। राहत की बात यह रही कि नशे से संबंधित एफ.आई.आर. में 40% की गिरावट सामने आई है। 

एन.सी.आर.बी. के आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में 11,536 के मुकाबले नार्कोटिक्स (एन.डी.पी.एस.) एक्ट के अंतर्गत पंजाब में 6,909 मामले दर्ज किए गए हैं। विशेष और स्थानीय कानूनों के इलावा आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं के अधीन 2019 में पंजाब में 72,855 के खिलाफ कुल 82,875 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़े दिखाते हैं कि कुछ मामलों के बावजूद साल 2020 में पंजाब में हेरोइन की बरामदगी 759 किलोग्राम रिकार्ड के उच्च स्तर पर रही है, जबकि 2019 में 460 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।

पंजाब में कत्ल के मामले 2019 में 679 से अधिक होकर साल 2020 में 757 हो गए हैं। इनमें 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में साल 2019 में खुदकुशी के मामलों में 25 प्रतिशत का बढ़ावा हुआ है, जबकि 2020 में यह 35 प्रतिशत तक पहुंच गया है। साल 2020 में देशद्रोह का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। साल 2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 4,838 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि साल 2019 में यह 5,886 थे। इन मामलों में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
 
देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 21.1% की कमी आई है। साथ ही राज्य में दुष्कर्म के 502 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि साल 2019 में इनकी संख्या 1,002 थी। बच्चों के खिलाफ अपराधों के दर्ज किए गए मामलों की संख्या साल 2019 में 2,625 से कम होकर साल 2020 में 2,121 रह गई है। इसके इलावा राज्य में साल 2019 में 69 के मुकाबले साल 2020 में दहेज से हुई मौतों के 63 मामले दर्ज किए गए हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News