CWG 2022: दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन करने वाले विकास ठाकुर के लिए पंजाब सरकार ने किया ये ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 01:35 PM (IST)

लुधियाना: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में पंजाब के लुधियाना  के वेट लिफ्टर विकास ठाकुर ने  शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विकास ठाकुर की इस उपलब्धि को सराहा है। इसके साथ ही विकास ठाकुर को पंजाब सरकार 50 लाख रुपये पुरस्कार देगी।

 

मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के जरिए लिखा," लुधियाना के विकास ठाकुर ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। पंजाब सरकार की खेल नीति के अनुसार, विकास को ₹50 लाख इनाम दिया जाएगा। मेरी सरकार पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि इससे पहले भी विकास ठाकुर 2014 में गलासगो खेलों में सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। विकास ठाकुर के पिता ब्रिज लाल ठाकुर ने बताया कि उसने इन राष्ट्रमंडल खेलों में भेजने के समय चढ़दी कलां में रहने और बेस्ट करने हेतु शुभकामनाएं भेंट की। पिता ने भावुक होते हुए बताया कि उनका अपने बेटे के साथ बाप-बेटे का रिश्ता जरूर है, लेकिन हमेशा दोस्ताना संबध रहे। जब उनसे यह पूछा गया कि विकास ठाकुर की उम्र 29 वर्ष हो गई है। अब तो शादी की उम्र है तो पिता ने बताया कि खेलों में जाने के समय उनके बेटे विकास ने उनसे यह वायदा किया था कि इस बार मैडल जीतने के बाद वह शादी कर लेगा। आज तिरंगा लहराने पर केवल उनको ही नहीं गर्व हुआ बल्कि भारत वासियों को हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News