मुझे फंसाने के पीछे कैबिनेट मंत्री गुरजीत राणा: दलजीत ढिल्लों

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): एक लड़की को कथित रूप से नशे की दलदल में धकेलने व यौन शोषण के आरोपी पंजाब पुलिस के बर्खास्त डी.एस.पी. दलजीत सिंह ढिल्लों ने उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच सी.बी.आई. से करवाने की मांग की है। उनके खिलाफ बीते 2 जुलाई को रेप और एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

हाईकोर्ट ने दायर याचिका पर प्रतिवादी पक्ष को 28 सितम्बर के लिए नोटिस जारी किया है। मामले में पंजाब सरकार, डी.जी.पी. पंजाब, पंजाब पुलिस एकैडमी की डायरैक्टर अनिता पुंज व शिकायतकत्र्ता लड़की को पार्टी बनाया गया है। मामले में अनिता पुंज द्वारा तैयार रिपोर्ट को सवालों के घेरे में रखते हुए ढिल्लों को मामले में झूठा फंसाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि ढिल्लों शिकायतकत्र्ता को जानते तक नहीं। ढिल्लों इस समय रूपनगर जेल में कैद हैं। वह नवम्बर 2015 से मार्च, 2017 तक कपूरथला में डी.एस.पी. थे। उस समय कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने उनसे कई बार अनुचित लाभ के लिए कहा जिसके लिए मना करने पर अपमानित किया गया। इसको लेकर याची ने सितम्बर, 2016 में डी.डी.आर. भी करवाई। 

कांग्रेस सरकार आने पर याची की गुरजीत राणा ने ट्रांसफर करवा दी। कहा गया है कि कपूरथला में डी-एडिक्शन सैंटर के उद्घाटन के दौरान गुरजीत सिंह राणा ने लुधियाना की एक लड़की (प्रतिवादी) को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जिसमें लड़की ने कहा कि याची के कहने पर उसने ड्रग लेनी शुरू की। अपनी पार्टी को किसी शॄमदगी से बचाने के लिए गुरजीत राणा ने दुर्भावना से लड़की को प्रतिपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा व सिमरनजीत सिंह बैंस के पास भेजा ताकि याची को आगे फंसाया जा सके। इसके बाद 28 जून को प्रैस कांफ्रैंस में लड़की ने याची के खिलाफ आरोप लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News