सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नाच, ड्यूटी पर तैनात स्टाफ में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 01:44 PM (IST)

मोगा (कशिश सिंगला):  मोगा के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नाच हुआ। अस्पताल में गंभीर घायल युवक पर तलवार और पिस्तौल के बल पर हमला किया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ में दहशत का माहौल लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 1 बजे मोगा में स्थानीय सिविल अस्पताल में दहशत का माौहल बन गया जब बुकन वाला रोड़ पर लड़ाई-झगड़े में हुए घायल हुए युवक के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान तलवार, पिस्तौल और अन्य हथियारोंसे लैस एक महिला समेत तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती जसप्रीत ने बताया कि उसके चाचा का कुछ दिन पहले मोहल्ले में रहने वाले लोगों से झगड़ा हो गया था। 

गत रात्रि वह अपने घर के नजदीक धर्मपाल की चक्की के बाहर खड़ा था तो इसी दौरान उन्हीं लोगों ने उस पर हमला कर दिया उसे इलाज के लिए परिजनों ने मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था।  हद तब हो गई जब रात्रि करीब 1:30 बजे आरोपी पक्ष की एक महिला समेत दो अन्य लोग आए जिन्होंने तलवार और पिस्तौल के बल पर उसे अगवा करने का प्रयास किया। उसका विरोध किए जाने और आसपास भर्ती मरीजों के शोर मचाए जाने के कारण उक्त लोग उसके पीठ पर तलवार से हमला कर वहां मौके से फरार हो गए। उस समय यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई है। वहीं, दूसरी ओर पूरे घटनाक्रम को लेकर एस.एम.ओ. डॉक्टर सुखप्रीत सिंह बराड़ ने मामले के संबंध में एस.एस.पी. को बता दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News