मां-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, नाबालिग लड़की का बयान सुन पुलिस भी रह गई दंग

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 05:55 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में मां-बेटी का पवित्र रिश्ता तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की द्वारा अपनी ही मां पर अवैध संबंध का धंधा करवाने के आरोप लगाए गए है। इसे लेकर नाबालिग लड़की ने सहायक कमिश्नर पुलिस क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चाइल्ड दफ्तर पहुंच कर शिकायत की। लड़की ने बताया कि उसकी मां द्वारा उससे धंधा करवाया जाता था। इस संबंध में वह अपने परिवार को बताना चाहती थी पर उसकी मां उस पर दबाव बनाती थी। इसके बाद से लगातार ही उसके साथ बलात्कार होता रहा और अब पीड़ित लड़की ने हिम्मत कर अपने पिता को यह सारी बात बताई।

इसे लेकर लड़की के पिता ने बताया कि कई महीनों से उसकी पत्नी उनकी बेटी से अवैध धंधा करवा रही है। इस संबंध में उसे 15 दिन पहले पता चला और अब उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। उसने ने अपनी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।    

आरोपों में घिरी मां ने बताया कि उसकी बेटी ने गलत आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसकी बेटी के किसी लड़के से अवैध संबंध है जिससे वह फोन पर बात भी करती है पर अब सारे आरोप उस पर लगा रही है। महिला का कहना है कि इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और मामले की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News