मां-बाप के सामने तड़प-तड़प कर बेटी ने तोड़ा दम, कहा- उसने जबरदस्ती कोई दवाई खिला दी...

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 01:52 PM (IST)

सुनाम (बांसल): स्थानीय शहर के एक रसूखदार परिवार की बेटी के विवाह में करोड़ों रुपए ससुराल परिवार को देने के बावजूद भी दहेज के लोभी का पेट न भरने के कारण आज उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मौके स्थानीय शहर के सुभाष चंद की तरफ से पुलिस को दिए बयानों के मुताबिक उनकी लड़की हिना गर्ग का विवाह 28 अक्तूबर को पटियाला के अमन सिंगला पुत्र महेन्दर लाल सिंगला के साथ बहुत धूमधाम के साथ हुआ था। विवाह में उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किए थे। वहां भी पहले लड़के के पिता ने दहेज की मांग की और हंगामा किया। 

इस मौके उन्होंने उनके आगे हाथ जोड़े और कहा कि वह पहले ही अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो लड़के के पिता ने कहा कि उनका लड़का आई.आर.एस अफसर है और उनके लिए 6-6 करोड़ रुपए के रिश्ते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए लड़के के परिवार वालों को पैसे दिए और उसके बाद भी वह उनकी लड़की को दहेज के लिए तंग परेशान करते रहते थे। लड़की के पिता सुभाष चंद ने बताया कि 5 अप्रैल को उनकी लड़की से अमन ने बहुत मारपीट की, वह 6 अप्रैल को अपनी पत्नी और साली के साथ लड़की के घर पहुंच गए। 

हिना ने उनको बताया कि वह उसे बहुत परेशान करता है। उन दोनों को बहुत समझाने की कोशिश की और सुबह होते ही अमन हिना को लड़ते-लड़ते किचन में ले गया। इस दौरान वह एक अलग कमरे में बैठे थे। परन्तु कुछ देर बाद उसकी लड़की किचन से शोर मचाते हुए बाहर आई कि अमन ने उसे जबरदस्ती कोई दवाई खिला दी। उसके बाद वह हिना को अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस मौके पुलिस की ओर से लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News